अमृतसर | सोमवार को कोट आत्मा राम, सुल्तानविंड रोड पर नशा तस्कर 2 भाइयों की अवैध रूप से बनाई प्रॉपर्टी को गिराया गया। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गली नंबर 4, कोट आत्मा राम, सुल्तानविंड रोड स्थित मकान नंबर 258 में बनी अवैध इमारत को नगर निगम के सहयोग से ध्वस्त किया गया। प्रॉपर्टी कुलजीत सिंह (36) उर्फ हैप्पी और उसके सगे भाई जतिंदर सिंह (37) उर्फ सोनू की थी, जो लंबे समय से नशा तस्करी की गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। दोनों विवाहित हैं और इस समय जेल में बंद हैं। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस, आर्म्स तथा अन्य गंभीर धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं।


