अमृतसर | कटड़ा अहलूवालिया स्थित अमृतसर पीस गुड्स एसोसिएशन के प्रधान ओपी बुलानी ने बताया के होली के उपलक्ष्य में 2, 3 और 4 मार्च को होलसेल कपड़ा मार्केट बंद रहेगी। इसके चलते मोती बाजार, कटड़ा अहलूवालिया, पुरानी मार्केट की दुकान बंद रहेंगी। बुलानी ने कहा कि एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है। अगर कोई इस दौरान दुकान खोलेगा तो एसोसिएशन की आेर से उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


