बाबा भोलेनाथ जी की निकली बारात… महिलाओं ने लगाया ‘नाका सालियां दा’

भास्कर न्यूज | अमृतसर पुरानी लक्कड़ मंडी की गौरी शंकर सेवादल की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में बाबा भोलेनाथ की बारात निकाली गई। इलाके के बगीची सेठ संत लाल प्राचीन शिवाला मंदिर में सेवा दल के प्रधान बंटी अग्रवाल की अध्यक्षता में धार्मिक समारोह भी करवाया गया। वहीं दूसरी तरफ बाबा भोलेनाथ की बारात पुरानी लक्कड़ मंडी से निकाली। जिसमें भोलेनाथ की मूर्ति पर सेहरा सजाकर सभी बारातियों ने बैंड बाजे के साथ मिलकर बारात निकाली। फूलों से सजी पालकी में बैठे भोले बाबा गौरा मां से शादी रचाने रवाना हुए। इस बारात में मां काली, भोले बाबा, नंदीगण, भूत पिशाच, आघोरी और राधा-कृष्ण समेत कई शिव भक्त शामिल हुए। यह बारात नीवी गली से चलकर जलियांवाला बाग, टाउन हाल, बाग रामानंद और घी मंडी से होते बगीची सेठ संत लाल शिवाला मंदिर में पहुंची। इसी दौरान शहर की भजन मंडलियों द्वारा बाबा भोलेनाथ का गुणगान किया गया। सेवा दल की ओर से सुंदर मंच पर बाबा भोलेनाथ और मां गौरी की प्रतिमाएं विराजमान की गई। इसमें पूर्व विधायक जुगल किशोर शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी, पार्षद विकास सोनी, डा. राम चावला, ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी, पार्षद जरनैल सिंह ढोट, सुशांत भाटियां समेत कई शिव भक्तों ने आकर भोले का आशीर्वाद लिया। बारात जैसे ही बगीची सेठ संत लाल के द्वार पर पहुंची तो वहां महिला भक्तों ने मिलकर बारात रोककर ‘नाका सालियां दा’ लगाकर रिबन कटवाया। बारात के आगे-आगे बैंड बाजे के साथ मां काली, श्री राधा कृष्ण, आगौरी, भूत पिशाच और शिव भक्त नाच रहे थे। बारात का स्वागत फूलों की वर्षा करके किया। इसी दौरान भजन गायकों ने ‘गौरा नी तेरा लाड़ा चढ़ बैल ते आया’ और ‘बैल दी करके सवारी मां गौरा नू ब्याहन चलिया’ समेत कई भजन गाए। बारातियों के लिए सेवा दल द्व्रारा खाने पीने की व्यवस्था की गई। इसी बीच मिलनी समेत शादी की बाकी रस्में निभाकर शाम तो मां गौरा को बाबा भोलेनाथ के साथ विदा किया। इस मौके पर मयंक जोशी, अमित गोयल, सागर गोयल, राकेश कुमार, दिनेश कुमार, जोशी अग्रवाल, दानिश सागर, रोहित सागर, रघु, राजा, दिव्य, विनीता अग्रवाल, आशा अग्रवाल, आरती अग्रवाल, भोला, संदीप कुमार, मक्खन सिंह, सतविंदर सिंह, वरुण समेत कई भक्त मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *