नन्हें एथलीट्स ने ‘लीग ऑफ लीजेंड्स 2.0′ में दिखाया दम

भास्कर न्यूज| अमृतसर दून इंटरनेशनल स्कूल में प्री-स्कूल ‘दून टॉडलर्स’ द्वारा वार्षिक खेल उत्सव ‘द लीग ऑफ लीजेंड्स 2.0′ का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) सुरिंदरपाल सिंह परमार और प्रिंसिपल किरण कौर द्वारा मशाल जलाकर की गई। एजुकेशन वर्ल्ड 2025-26 रैंकिंग में उभरते हुए इस प्री-स्कूल के नन्हें खिलाड़ियों ने ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स में अद्भुत आत्मविश्वास और खेल भावना का परिचय दिया। स्कूल के छात्रों ने जिमनास्टिक, कराटे, योग, फेंसिंग और घुड़सवारी के माध्यम से अपने शारीरिक सामर्थ्य और अनुशासन का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अभिभावकों के लिए आयोजित टग ऑफ वॉर और रिले रेस ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय में अत्याधुनिक इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भव्य उद्घाटन रहा। चेयरमैन राजीव शर्मा और डायरेक्टर मेघना शर्मा ने बताया कि यह कॉम्प्लेक्स छात्रों के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगा और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करेगा। अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *