भिलाई | सोमवार को बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, आबकारी एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन से मिलकर अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस (1 मई) को राज्य में सवैतनिक अवकाश घोषित किए जाने की औपचारिक मांग प्रस्तुत की। मंत्री देवांगन ने इसे संज्ञान में लेते हुए इस पर सकारात्मक विचार कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। संघ के महासचिव किशोर कुमार साव, नवीन मिश्रा, सुनील शर्मा उपस्थित रहे।


