धमतरी| रुद्री में महानदी तट पर स्थित प्राचीन रुद्रेश्वर मंदिर के घाट तक चारपहिया वाहनों की आवाजाही के लिए नहर पर पुल का निर्माण कार्य जारी है। हालांकि, काम में देरी होने के कारण अब तक पुल का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। जिम्मेदारी जिस ठेकेदार को सौंपी गई है, वह काम में रुचि नहीं दिखा रहा है। यही कारण है कि तय समय-सीमा खत्म होने के बावजूद निर्माण अधूरा है। इस पुल के बनने से रुद्रेश्वर मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। चारपहिया वाहनों का सीधा मंदिर तक पहुंच संभव हो पाएगा। साथ ही, यह आवागमन की सुविधा मंदिर क्षेत्र के विकास को भी गति देगी। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाकर पुल निर्माण को जल्द पूरा कराना चाहिए। – लक्ष्मण साहू, रुद्री


