दिमाग से दिल का सफर है सुदर्शन क्रिया

भास्कर न्यूज | अंवरी द आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से भखारा में हैप्पीनेस प्रोग्राम का आयोजन 17 से 22 फरवरी तक किया गया। मंगल भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में रोजाना सुबह 6 से 9 बजे तक प्रशिक्षक तामेश्वर साहू द्वारा योग प्राणायाम, ध्यान के साथ-साथ श्वास की अद्भुत पद्धति सुदर्शन क्रिया सिखाया गया। प्रशिक्षक साहू ने कहा कि सुदर्शन क्रिया दिमाग से दिल का सफर है। आज के भागदौड़ व तनावग्रस्त जीवन में यह प्रक्रिया व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से शांत व प्रसन्न होकर तरोताजा करता है। साथ ही आध्यात्मिक विकास होता है। कोर्स के सहयोगी शिक्षक हीरेंद्र साहू, बसंत बैस, गोविंद यादव रहे। प्रतिभागी जितेंद्र जैन ने बताया कि यह कार्यक्रम व्यक्ति को तनाव मुक्त करने के लिए बहुत ही अद्भुत है। इस प्रोग्राम में हेमंत साहू, योगेंद्र सिन्हा, गौतमी पटेल, छबिलाल निर्मलकर, भूपेंद्र यादव, रामकृष्ण, हितेंद्र साहू, शिवेंद्र साहू, दुर्गेश साहू, चेतना साहू, तारा तारक, तरुण कुमार, कुमकुम, ऐश्वर्या साहू, सुदर्शन लाल साहू, धर्मराज, जितेन्द्री साहू ने भाग लिया। कार्यक्रम के आयोजन में भोजराज सिन्हा, राजा माधवानी, केशव साहू्, विजय सोन, डॉ संतोष साहू, निर्मला साहू, घनश्याम साहू, घनश्याम परिहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही|

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *