ओडिशा पुलिस हॉकी चैंपियनशिप शुरू, टीमें मैदान में दिखाएंगी हुनर

राउरकेला | सात वर्षों के बाद 75वीं ओडिशा पुलिस हॉकी चैंपियनशिप 2025-26 का शुभारंभ बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन राउरकेला पुलिस द्वारा किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डीआईजी (पश्चिमी रेंज) बृजेश कुमार राय रहे। उनके साथ एसपी राउरकेला नितेश वाधवानी, एसपी सुंदरगढ़ अमृतपाल कौर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी और अतिथि उपस्थित थे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क के महत्व पर जोर दिया। तीन दिवसीय इस चैंपियनशिप में कुल 15 टीमें, 320 खिलाड़ी और लगभग 50 अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य पुलिस बल में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, आपसी समन्वय मजबूत करना और शारीरिक दक्षता को प्रोत्साहित करना है। आयोजकों के अनुसार, 24 फरवरी को आयोजित होने वाला फ्लडलाइट फाइनल मुकाबला इस चैंपियनशिप का मुख्य आकर्षण होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *