भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने जयराम

भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ, सूरजपुर जिला के संयोजक पद पर डॉ. जयराम साहू की नियुक्ति की गई है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी आदेश के बाद जिलेभर के पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि डॉ. साहू के नेतृत्व में चिकित्सा प्रकोष्ठ संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगा। चिकित्सा क्षेत्र में उनके अनुभव और सामाजिक सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। आने वाले समय में प्रकोष्ठ के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर, निःशुल्क जांच अभियान, रक्तदान शिविर और जनजागरूकता कार्यक्रमों का व्यापक आयोजन किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद लोगों को सीधा लाभ मिल सके। डॉ. जयराम साहू ने नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। सेवा और समर्पण की भावना से कार्य करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *