बैठक: ई-ऑफिस से फाइलों का निपटारा होगा तेज और पारदर्शी

रायगढ़ | जिले के सभी विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने की तैयारी तेज हो गई है। इसी कड़ी में कलेक्टोरेट स्थित सृजन सभाकक्ष में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन में हुआ। अपर कलेक्टर अपूर्व टोप्पो ने कहा कि ई-ऑफिस शासन की प्राथमिकता में शामिल है। इससे फाइलों के निस्तारण में पारदर्शिता आएगी और अनावश्यक विलंब की समस्या कम होगी। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश दिए। संयुक्त कलेक्टर पूजा बंसल ने शासन के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्रणाली से कार्यों की मॉनिटरिंग आसान होगी और जवाबदेही तय होगी। प्रशिक्षण में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। अधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे अपने-अपने कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। फाइल मूवमेंट से डिजिटल सिग्नेचर तक दी जानकारी राज्य स्तर से आए प्रशिक्षक विश्वास निगम और अमितेश शुक्ला ने ई-ऑफिस संचालन की तकनीकी बारीकियां समझाईं। प्रशिक्षण में फाइल मूवमेंट, ई-नोटशीट, दस्तावेज का डिजिटल संधारण, लॉगआन प्रक्रिया, डिजिटल हस्ताक्षर, सुरक्षा व गोपनीयता प्रोटोकॉल सहित अन्य पहलुओं पर जानकारी दी गई। प्रतिभागियों के सवालों के जवाब भी दिए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *