रायगढ़| घरघोड़ा आईटीआई परिसर में 480 पदों के लिए 24 फरवरी को सुबह 10:30 बजे से प्लेसमेंट कैंप आयोजित होगा। परिश्रम रिसोर्स गुरुग्राम द्वारा मीटर इंस्टॉलर व सुपरवाइजर के 300 पदों और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस रायगढ़ द्वारा लाइफ मित्र, सेल्स व डेवलपमेंट ऑफिसर के 180 पदों पर चयन किया जाएगा।


