भास्कर न्यूज | धमतरी लोहरसी में प्रस्तावित भाजपा कार्यालय का ग्रामीणों ने विरोध किया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर आपत्ति जताई। कलेक्ट्रेट पहुंचे जनपद सदस्य प्रकाश पवार, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष मुकेश नेताम ने बताया कि साल-2025 के 7वें महीने में भाजपा कार्यालय के लिए जमीन नहीं देने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इसे ग्राम सचिव द्वारा गुमराह करके आगे फॉरवर्ड नहीं किया गया। उनका कहना है कि जब पंचायत की ग्रामसभा और ग्राम विकास समिति की आमसभा में सर्वसम्मति से भाजपा कार्यालय के लिए भूमि नहीं देने प्रस्ताव पारित किया जा चुका है, तो फिर जनभावना के विपरीत दबावपूर्वक जमीन क्यों हथियाए जा रहे है। पुलिस भेजकर लोगों को इस मामले में दूर रहने के लिए डराया-धमकाया जा रहा है। कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन देकर ग्रामीणों ने किसी भी स्थिति में गांव में भाजपा कार्यालय नहीं बनने देने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम पटेल सरजूराम पटेल, पंच ओंकार सोनवानी व अन्य लोग शामिल थे।


