राज्य शासन ने अर्जुनी, भानपुरी, तरसींवा, कुर्रा, अमलीडीह एवं नया बस स्टैंड को जोड़ने वाले मार्ग के निर्माण के लिए 24 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। यह मार्ग केवल डामर और कंक्रीट की सड़क नहीं, बल्कि ग्रामीण समृद्धि, शहरी विस्तार और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला है। इससे आवागमन सुगम होगा। व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी ौर किसानों की उपज को बेहतर बाजार मिलेगा। विद्यार्थियों की शिक्षा तक पहुंच सशक्त होगी। आम नागरिकों को सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध होगा।


