धमतरी| बांसपारा वार्ड के आस्था नगर के रहवासियों ने महापौर से मुलाकात कर नाली निर्माण की मांग की। पार्षद नम्रता पवार, वार्डवासी बजरंग डोंगरे, उमेश जाधव ने बताया कि आस्था नगर में कई स्थानों पर नाली की व्यवस्था नहीं है, जिस कारण से बरसात के दिनों में जलभराव की स्थिति बनती है। सफाई व्यवस्था भी प्रभावित होती है। साथ ही कुछ सड़के भी खस्ताहाल हैं। महापौर ने नाली निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों को सर्वे कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।


