भास्कर न्यूज | बेमेतरा जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत तेज रफ्तार, दोपहिया पर तीन सवारी, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट, मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर वाहन तथा शराब पीकर वाहन चलाने जैसे मामलों पर कार्रवाई की जा रही है। 22 फरवरी को जिले के विभिन्न थाना और चौकियों में कुल 38 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। थाना नवागढ़ में 5, दाढ़ी में 3, बेरला में 3, मारो में 5, कंडरका में 6, खंडसरा में 5, संबलपुर में 5 और देवरबीजा में 6 चालान काटे गए। इन 38 प्रकरणों में कुल 9 हजार रुपए समन शुल्क वसूला गया। यातायात पुलिस ने आमजन से नियमों का पालन करने, नाबालिगों को वाहन न देने और वाहन जांच के दौरान पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।


