चोरी हुए वाहनों की पतासाजी के लिए 368 वाहनों की जांच

जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण और गुम/चोरी हुए वाहनों की पतासाजी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सशक्त एप के माध्यम से वाहनों की सख्त जांच की जा रही है। सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों, यातायात शाखा और साइबर सेल की टीमों ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर वाहन जांच शुरू की है। पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार गश्त कर रही हैं। 22 फरवरी को 368 वाहनों की जांच की गई। इसमें थाना दाढ़ी में 3, खम्हरिया में 30, बेरला में 50, चौकी खंडसरा में 35, कंडरका में 45, देवरबीजा में 35, संबलपुर में 30 तथा यातायात शाखा बेमेतरा में 140 वाहनों की जांच शामिल है। पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *