दतीमा में जायसवाल समाज की बैठक, महिला-युवा संगठन और समाज के लिए भवन बनाने पर चर्चा की

सूरजपुर | ग्राम पंचायत दतीमा में जायसवाल समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बनारसी जायसवाल और समाज के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल उपस्थित रहे। अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल ने समाज की एकजुटता और सामूहिक विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जहाँ-जहाँ समाज की जनसंख्या अधिक है, वहां सर्वे कर महिला एवं युवा संगठन की टीम गठित की जाएगी। बैठक में समाज के मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उच्च शिक्षा हेतु सहयोग देने पर भी सहमति बनी। वीरेंद्र जायसवाल ने अंतर्जातीय विवाह पर रोक लगाने और सामाजिक एकता बनाए रखने का आह्वान किया। साथ ही सूरजपुर जिला मुख्यालय में समाज भवन और कुदरगढ़ में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए पंजीयन कराने का निर्णय लिया गया। इस कार्य के लिए बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *