भास्कर न्यूज | सेल स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय सेल में माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षा केंद्र में शांति पूर्ण परीक्षा चल रही है। परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा केंद्र में शांति पूर्ण रूप से इग्जाम चल रहा है किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं है। बता दें कि 12वीं विषय राजनीति विज्ञान में 21, रसायन 14 और लेखाशास्त्र में 07 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। अनुपस्थित एक भी नहीं है। शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न हो रही है। केंद्राध्यक्ष रामकुमार रात्रे हैं। सहायक केंद्राध्यक्ष हरप्रसाद साहू एवं भूपेंद्र साहू है परीक्षा कार्य शांतिपूर्वक व्यवस्थित चल रहा है।


