मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

बीजापुर| छत्तीसगढ़ राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष गिरधारी नायक ने अपने दो दिवसीय प्रवास पर बीजापुर पहुंचे, जहां उन्होंने पुनर्वास केंद्र का दौरा कर पुनर्वासित युवाओं से मुलाकात की। इस दौरान युवाओं से संवाद किया और उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की जानकारी ली। संवाद के दौरान युवाओं ने नक्सल संगठन में रहने के दौरान की कठिनाई और चुनौतियों के बारे में बताया। नायक ने उनकी बातें सुनते हुए वर्तमान में मिल रही सुविधाओं, सुरक्षा, कौशल प्रशिक्षण व आजीविका के अवसरों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मानव अधिकारों के दृष्टिकोण से पुनर्वासित युवाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की और सरकार के पुनर्वास व स्वरोजगार योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन का मूल्यांकन किया। इस दौरान कलेक्टर संबित मिश्रा और पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव सहित अन्य अफसर मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *