भास्कर न्यूज| महासमुंद राजीव भवन महासमुंद में देश की तीन महान विभूतियों कस्तूरबा गांधी, मौलाना अबुल कलाम आजाद और डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि के अवसर पर एक संयुक्त श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इन तीनों महापुरुषों ने भारत की स्वतंत्रता, शिक्षा और समाज सुधार के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था। जिलाध्यक्ष द्वारकाधीश यादव ने तीनों विभूतियों के जीवन पर प्रकाश डाला। कस्तूरबा गांधी नारी शक्ति की प्रतिमूर्ति बा ने न केवल महात्मा गांधी के हर संघर्ष में साथ दिया, बल्कि स्वयं एक साहसी सत्याग्रही के रूप में जेल की यात्राएं सहीं। मौलाना अबुल कलाम आजाद ने स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री और प्रख्यात विद्वान, जिन्होंने आईआईटी और यूजीसी जैसे संस्थानों की नींव रखी। वे संयुक्त भारत के प्रबल समर्थक थे।डॉ. खूबचंद बघेल छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के प्रथम स्वप्नदृष्टा और महान चिकित्सक। उन्होंने छत्तीसगढ़ भ्रातृसंघ की स्थापना की और पंक्ति तोड़ो आंदोलन के जरिए समाज में छुआछूत के खिलाफ बिगुल फूंका। शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला ने कहा कि इन महापुरुषों को केवल तिथियों पर याद करना काफी नहीं है, बल्कि उनके त्याग और समर्पण को अपने आचरण में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष खिलावन बघेल नपाध्यक्ष निखिलकांत साहू, अन्नू चन्द्राकर, संजय शर्मा, निर्मल जैन, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुर्गा सागर सहित पार्षद मुस्ताक खान विक्की, जसबीर ढिल्लों, भरत ठाकुर और बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


