नेशनल वॉलीबॉल खेलने प्रदेश टीम पहुंची कोलकाता, क्रितेश को दूसरा मौका मिला

पश्चिम बंगाल के हुगली में 23 फरवरी से 01 मार्च तक आयोजित हो रही है। 46वीं सब जूनियर नेशनल छत्तीसगढ़ की अंडर-16 बालक-बालिका टीम के 14-14 खिलाड़ी कोलकाता पहुंच गए हैं। इसमें गरियाबंद जिले के उभरते खिलाड़ी क्रितेश कुमार कश्यप (कृष्णा) को लगातार दूसरी बार नेशनल चैम्पियनशिप के लिए मौका मिला है, जिसे लेकर जिले में खुशी का माहौल है। क्रितेश के लगातार दूसरी बार चयन पर जिला वॉलीबाल फेडरेशन और कान्हा क्लब ने उन्हें बधाई दी है। जिला वॉलीबाल फेडरेशन के सचिव हरमेश चावड़ा ने कहा कि कृष्णा जैसे खिलाड़ी गरियाबंद की खेल प्रतिभा का प्रतीक हैं। ग्रामीण और छोटे शहरों से लगातार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना यह दर्शाता है कि प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस सही मंच और प्रशिक्षण की जरूरत है। कान्हा क्लब के कोच जीडी उपासने ने कहा कि कृष्णा अनुशासित, समर्पित और लक्ष्य के प्रति स्पष्ट सोच रखने वाला खिलाड़ी है। फिटनेस और तकनीकी अभ्यास में उसकी लगन उसे अलग पहचान देती है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गफ़्फ़ू मेमन ने कहा कि गरियाबंद जैसे जिले से खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर छोटे शहरों के खिलाड़ी भी देशभर में पहचान बना सकते हैं। छत्तीसगढ़ सब जूनियर (अंडर-16) टीम- बालक वर्ग: परमीत सिंह, विनय कुमार चौहान, क्रितेश कुमार कश्यप, चैत्यन्य नामदेव, सोमारू कुन्जाम, लक्की कुमार यादव, एस. पार्थिवन, हर्षित मंडावी, मधु सुशांत, मोहम्मद रेहान खान, संस्कार सिंह, कुणाल बघेल, लोकेश, अंकित बंजारे। छत्तीसगढ़ सब जूनियर (अंडर-16) टीम – बालिका वर्ग: दिलेश्वरी पाल, गुरलीन कौर, मान्या चौहान, रितिका लहरे, कोसी कवासी, रूचिका सार्वा, हर्ष श्रीवास्तव, करिश्मा पाल, करिश्मा खोबरागड़े, अनन्य, जी. प्रियल, भव्या राव, बसुन्धरा त्रिपाठी, रिंकी देवी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *