अक्षय तृतीया पर उपनयन संस्कार, पंजीयन शुरू हुए

भास्कर न्यूज | जांजगीर ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच जांजगीर की ओर से 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया के मौके पर सामूहिक उपनयन संस्कार कराया जाएगा। यह कार्यक्रम अग्रसेन भवन में होगा। आयोजन की तैयारी को लेकर मंच की मासिक बैठक सीता पाण्डेय के घर पर हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। समिति के सदस्यों ने बताया कि पिछले 13 सालों से मंच उपनयन संस्कार के साथ ही कई सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम कर रहा है। इस साल भी बटुकों के लिए पूरे विधि-विधान से उपनयन संस्कार की व्यवस्था की गई है। संस्कार में शामिल होने वाले बटुकों को सफेद और लाल धोती, गमछा, टोपी, पूजा का सामान, नाश्ता और भोजन समिति देगी। अब तक 10 बटुकों का पंजीयन हो चुका है और यह प्रक्रिया अभी जारी है। जो अभिभावक अपने बच्चों का पंजीयन कराना चाहते हैं, वे मंच की सदस्य नीरा शर्मा, सीता पाण्डेय, जयंती दुबे, बीना दुबे, अनुराधा शुक्ला, आशा दुबे, नीलू शर्मा, किरण पाण्डेय और नम्रता शर्मा से संपर्क कर सकते हैं। बैठक में सदस्यों ने जगदीश मिश्रा और रजनी शर्मा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मंच की कई सदस्याएं मौजूद रहीं और उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *