राजीविका सरस मेले में 14 प्रस्तुति दी, महिलाओं ने 62 स्टॉल्स लगाए

पाली. रामलीला मैदान में आयोजित मेले में प्रस्तुति देते हुए। पाली | जिला प्रशासन व राजीविका के संयुक्त तत्वावधान में 7 दिवसीय राजसखी सरस मेला रामलीला मैदान में हो रहा है। तीसरे दिन मेले में शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें बांगड़ कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में स्वागत गीत हीना और कृष्णा, एकल नृत्य हर्षिता राजपुरोहित, ग्रुप डांस सपना एंड विक्रम, एकल नृत्य निकिता, तलवार बाजी हीना और कृष्णा, माया कंवर, कृष्णा, डिंपल, अनीता और संजना, सपना, प्रिंयका और मयंक ने प्रस्तुतियां दी। मेले में जिले के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की 62 स्टॉलों लगाई हैं। इसमें हस्तशिल्प, घरेलू मसाले, सजावटी सामग्री एवं पारंपरिक राजस्थानी परिधानों की स्टॉल्स है। सोजत ब्लॉक से राजीविका समूह से जुड़ी महिलाओं ने मेले का भ्रमण कर विभिन्न स्टॉलों से खरीदारी की। मंगलवार को रोशन रंगीला एंड पार्टी द्वारा राम लीला की प्रस्तुति दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *