श्री दुर्गा सेवक संघ ने करवाई जरूरतमंद लड़कियों की शादी

भास्कर न्यूज | लुधियाना श्री दुर्गा सेवक संघ की ओर से संस्थापक स्व.भगवान दास शर्मा के आशीर्वाद व प्रधान बलवीर कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में 2 जरूरतमंद लड़कियों की शादी श्री दुर्गा माता मंदिर नजदीक जगराओं पुल में बड़ी धूमधाम से करवाई गई।मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित हरिमोहन शर्मा ने पूरे रीति रिवाज से नव विवाहित जोड़ों का विवाह कार्य संपन्न करवाया। इस मौके श्री दुर्गा माता मंदिर ट्रस्ट के संजय गोयल ने कहा कि श्री दुर्गा सेवक संघ द्वारा धार्मिक कार्यों के साथ किए जा रहे सामाजिक कार्य भी सराहनीय है। शादियों के कन्वीनर डॉ. राज कुमार व संदीप गुप्ता ने बताया कि नव विवाहित जोड़ों को घर गृहस्थी चलाने हेतु घरेलू जरूरत का समान भी संघ सदस्यों की ओर से दिया गया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष विमल महेंद्रु, मुख्य सलाहकार जगदीश राज शर्मा, सीनियर उपाध्यक्ष रवि शर्मा, उपाध्यक्ष एसके चावला, महासचिव ओमप्रकाश मलिक, केके अरोड़ा, हेमंत अरोड़ा, विजन गुप्ता, भारत भूषण मक्कड़, अशोक अनेजा, संजीव नैय्यर, सुदर्शन जैन, उतम चंद सैनी, संजीव अरोड़ा, संजीव बंटी, संजय लूम्बा, वरिंद्र मित्तल, बावा दीन, रजत गंभीर, हेमराज, जतिंद्र मामा, एडवोकेट प्रदीप ननचाहल, राज गंभीर, दीपक अरोड़ा, राकेश मैनी, मोनू चावला, राहुल महेंद्रू आदि ने विशेष सहयोग दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *