महाकुंभ से लौट रही बोलेरो ने पिकअप को मारी टक्कर:8 घायल, एक गंभीर घायल जयपुर रेफर, ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हुआ हादसा

बयाना-भरतपुर स्टेट हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी कांवड़ियों की पिकअप को बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे 8 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद एक घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे जयपुर रेफर कर दिया। घटना मंगलवार सुबह 5 बजे गांव नगला सेवा कुरवारिया के पास की है। झील पुलिस चौकी इंचार्ज पूरन सिंह ने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरे ने सड़क किनारे खड़ी कांवड़ियों की पिकअप को बोलेरो ने टक्कर मार दी। बोलेरो चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा हो गया। वहीं पिकअप सवार लोग सौरोंजी से कांवड़ लेकर लौट रहे थे। जो सुबह करीब 5 बजे विश्राम कर रहे थे। हादसे में कुल 8 लोग घायल हुए हैं। बोलेरो में सवार परमानंद गुर्जर और उनके परिवार के 4 सदस्य घायल हैं। इनमें उनके दो बेटे जतिन और रोहन हैं। भतीजा आकाश और परिवार की महिला गिर्रो भी घायल हुई हैं। पिकअप से उतरे तीन कांवड़िए बदन सिंह, जितेंद्र और राहुल भी चोटिल हुए। झील पुलिस चौकी के कांस्टेबल नीरेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बोलेरो सवार आकाश की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे जयपुर रेफर किया गया। दुर्घटना में बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *