उदयपुर की फतहसागर झील में महिला का शव:मॉर्निंग वॉक करने आए लोगों ने देखा, पुलिस पहचान के प्रयास में जुटी

उदयपुर शहर के फतहसागर झील में आज सुबह एक महिला का तैरता हुआ शव मिला। सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों को जब शव दिखा तो वहां अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को सूचना दी। बाद में सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर पहुंची। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आज सुबह करीब 7 बजे फतहसागर झील के काले किवाड़ के पास झील में तैरते हुए एक महिला का शव दिखा। वहां घूम रहे लोगों ने शोर मचाया तो वहां पर भीड़ जमा हो गई। उनमें से किसी ने सबसे पहले पुलिस को सूचना दी। इस बीच पुलिस कंट्रोल रूम से सिविल डिफेंस की टीम को सूचना दी। शव का शिनाख्त करने के प्रयास बाद में मौके पर टीम और अम्बामाता पुलिस भी पहुंच गई। सिविल डिफेंस की टीम ने शव को बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, मृत महिला की उम्र करीब 35 से 40 साल है। महिला ने यलो कलर का शूट पहन रखा था। बाद में सिविल डिफेंस की टीम ने शव पुलिस को सौंप दिया। पुलिस शव को एमबी अस्पताल की मॉर्च्युरी लेकर गई। महिला के शव की शिनाख्ती का प्रयास किया जा रहा है। सिविल डिफेंस की टीम में गोताखोर विजय नकवाल, विपुल चौधरी, हितेश सोलंकी, कैलाश गमेती, मुकेश सेन, वाहन चालक सुरेश सालवी आदि शामिल रहे। बता दें कि इससे पहले भी उदयपुर में एक बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसे श्मशान में ले जा कर जला दिया था। पढ़ें उदयपुर में अधजली लाश मिलने के खुलासे की ये खबर…. उदयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को मारकर जलाई थी लाश:SUV में श्मशान ले गया शव; बोला- पैसे मांगती थी,शादी के लिए बना रही थी दबाव उदयपुर के श्मशान में रात को युवती की जलती लाश मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने युवती के हत्यारे बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में बॉयफ्रेंड ने बताया- वह गर्लफ्रेंड की रुपयों की डिमांड और शादी करने के दबाव के चलते मानसिक तनाव में था। ऐसे में उसने अपनी गर्लफ्रेंड को मारने का प्लान बनाया। वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके फ्लैट पर गया। (पढ़ें पूरी खबर) श्मशान में रात को जलता मिला युवती का शव:बिना लकड़ियों के लगाई आग; पैरों में थी चांदी की बिछिया,लाश के पास मिले स्पोट्‌र्स शूज उदयपुर के श्मशान में 11 फरवरी की रात ग्रामीणों ने आग जलते देखी तो चौंक गए। करीब जाकर देखा तो बिना लकड़ियों के युवती का शव जल रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो शव आधा जला हुआ था। युवती के पैरों में चांदी की बिछिया पहनी हुई थी और शव के पास ही स्पोट्‌र्स शूज मिले। पुलिस ने देर रात ही FSL टीम को बुलाया और मौके से सबूत जुटाए। मामला बड़गांव थाना इलाके के मदार गांव का है। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *