दैनिक भास्कर और डिस्ट्रिक्ट क्लब की ओर से पाली शहर के सुमेरपुर रोड स्थित बाड़सा रिसोर्ट व होटल में मंगलवार शाम को विराट कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। मां शारदे की तस्वीर के समक्ष पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड, डिस्ट्रिक्ट क्लब सचिव पुनीत मुथा, बाडसा रिसोर्ट के मंगलाराम चौधरी आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कवि सम्मेलन का आगाज किया। कवि सम्मेलन की शुरुआत कवयित्री मोनिका हटेला ने प्यार दे दुलार दे मां तू सद विचार दे… सरस्वती वंदना से प्रोग्राम की शुरुआत की। उसके बाद कवि डॉक्टर आदित्य जैन ने जो बात मानती हो वह घरवालिया मिले, ससुराल में तीन– तीन सालिया मिले… और फिर देश के सैनिकों के सम्मान में परिवार छोड़कर गए सरहद के काम पर, आजादी छीन लाए जो सांसों के दाम पर, अपने घरों में दीप जलाओ तो साथ में, दीपक जलाना एक शहीदों के नाम पर। जिसे सुनकर श्रोता खुद को तालिया बजाने से रोक नहीं सके। इसी क्रम में जयपुर से आए शंकर शिखर ने किसी ने कहा जिंदगी बन गई, किसी ने कहा बरबादी कर ली।शहर के एक मशहूर गुण्डे ने, पुलिस वाली से शादी कर ली।दोनों ही दबंग थे इसलिए, उनकी चवन्नी ठीक चल गई। पुलिस को आराम मिला, बदमाशों की आफत टल गई…। की प्रस्तुति दी। प्रस्तुतियों का यह दौर देर रात तक चलता। श्रोताओं ने दैनिक भास्कर और डिस्ट्रिक्ट क्लब की ओर से इस शानदार आयोजन की तारीफ की और भविष्य में इसी तरह ऐसे आयोजन शहरवासियों के लिए करते रहने की बात कही। आयोजन में इनका रहा सहयोग
इस आयोजन के वेन्यू पार्टनर बाड़सा रिसोर्ट व होटल व सहयोगी बीसीएम ग्रुप, लोढ़ा हॉस्पिटल, एमडी प्रॉपर्टीज, पाली अरबन बैंक, मोक्स ऑयल, चैनजी हलवा वाला, झाला ग्रीन, सरोज पेट्रोल पम्प, राहुल पेट्रो नेट, रोटरी क्लब, मनोहर पुस्तक भंडार, दिव्या ग्राफिक्स, जय भैरूनाथ टेंट, श्री नागणेचयालाइट, साउंड व उगम ईंट है।


