जसराज ओझा | भीलवाड़ा/चित्तौड़गढ़ इस फोटो में जो अंगूठों के क्लोन दिख रहे हैं ये उन अभ्यर्थियों के हैं जिन्होंने कौशल विकास और शहरी आजीविका योजना में प्रवेश लिया। एनजीओ के पदाधिकारियों ने फर्जी तरीके से प्रवेश के वक्त ही क्लोन बनवा लिए और बाद में फर्जी उपस्थिति लगाते रहे। इनके बदले सरकार से एक करोड़ रुपए उठा लिए। दैनिक भास्कर की इन्वेस्टिगेशन में सामने आया कि चित्तौड़गढ़ के एनजीओ वूमन एंड चाइल्ड डवलपमेंट सेक्टर स्किल एवं चंद्रा ऑर्गेनाइजेशन फॉर सस्टेनेबल डवलपमेंट सोशल एम्पावरमेंट (कोड) ने ट्रेनिंग से पहले ही 100 से ज्यादा अभ्यर्थियों के अंगूठों के क्लोन बनवा लिए। बाद में उन्हें अलग-अलग कोर्स में दिखाकर फर्जी हाजिरी लगाई। ट्रेनर व सदस्यों के नाम से ही फर्जी दस्तावेज बना लिए। इन संस्थाओं के बिलों को नगर परिषद निम्बाहेड़ा व चित्तौड़गढ़ ने भी बिना वैरीफाई पास कर दिया। यह संस्था कई शहरों में ट्रेनिंग दिलाने का काम कर रही है। सिलाई ट्रेनिंग करने के लिए अलग-अलग बैच की करीब सौ से ज्यादा अभ्यर्थी है, जिनके क्लोन बनाए गए। भास्कर के पास 13 अभ्यर्थियों की बातचीत है जिनमें उन्होंने स्वीकारा हैं िक वे कभी-कभी जाती थी लेकिन उनके उपस्थिति जरूर लग जाती थी। वुमन एंड चाइल्ड डवलपमेंट सेक्टर स्किल काउंसिल ने भारत सरकार की समर्थ योजना के तहत एमएसएमई मेरठ के माध्यम से महिला अभ्यर्थियों को सिलाई ट्रेनिंग देकर रोजगार दिलाने का एमओयू किया। जरूरी खानापूर्ति बताकर अभ्यर्थियों के अंगूठे के क्लोन बना लिए। उन्हीं से उपस्थिति लगाते रहे। इससे भी पैसा उठा लिया। दस्तावेजों में भी हेरफेर एनजीओ के पदाधिकारियों ने सरकार से विभिन्न प्रोजेक्ट लेकर सिलाई के अलावा कंप्यूटर, फायर फायटर, सोलर आदि कोर्स में भी प्रशिक्षण दिया। इसमें एनजीओ के नाम बदलने के साथ ही सदस्यों को भी बदलते रहे। ^हमारा काम कभी का बंद हो गया। जो क्लोन बने हैं उसका दुरुपयोग भी हमने नहीं किया, करने वाले कोई और ही है। अमित शर्मा, एनजीओ संचालक, कोड ^मुझे कब अध्यक्ष बनाया और कब इस तरह की ट्रेनिंग दी गई ये पता ही नहीं है। दस्तावेज फर्जी थे, मैने FIR कराई हैं। – तेज सिंह, अध्यक्ष, WCDSS एनजीओ के इन पदाधिकारियों ने विभिन्न ट्रेनिंग कोर्स के नाम पर करीब एक करोड़ रुपए का भुगतान उठाया है। यह पैसा भी अलग-अलग खातों में गया। इसमें से कुछ पैसा तो इन्होंने चित्तौड़ पोल्ट्री फार्म के नाम से भी लिया। निकाय ने भी भुगतान कर दिया। फार्म के साथ अंगूठे के क्लोन


