जोधपुर में बदले कमिश्नर और रेंज IG:शरत कविराज होंगे नए CP, मीणा की जगह सत्येंद्र सिंह को IG की कमान

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट सोमवार देर रात जारी हुई। ट्रांसफर लिस्ट में एक चौंकाने वाला ट्रांसफर जोधपुर पुलिस कमिश्नर को लेकर हुआ। पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश को जोधपुर कमिश्नर से जयपुर में विशेष ऑपरेशन के कमिश्नर के तौर पर लगाया गया है। जबकि महानिरीक्षक पुलिस SOG शरद कविराज अब जोधपुर के नए कमिश्नर होंगे। कविराज पूर्व में जोधपुर ग्रामीण के SP भी रह चुके हैं। वही रेंज IG राजेश मीणा को भी जोधपुर से जयपुर लगाया गया है। उनकी जगह सत्येंद्र सिंह को CID CB के IG से जोधपुर पुलिस महानिरीक्षक (IG) पद पर लगाया गया है। वहीं IG राजेश मीणा को महानिरीक्षक पुलिस गृह रक्षा जयपुर लगाया गया है। इसके अलावा हरेंद्र कुमार महावार को पुलिस उप महानिरीक्षक S.S.B. जोधपुर से महानिरीक्षक पुलिस CID CB लगाया गया है। बता दें कि जब लिस्ट जारी हुई उस समय कमिश्नर ओमप्रकाश भीतरी शहर के दौरे पर थे। उन्होंने शहर में हथाई कल्चर को डेवलप किया था। जहां स्मार्ट और पीपुल फ्रेंडली पुलिसिंग के तहत उन्होंने कई नवाचार किए। इसके अलावा AI के जरिए ओर यहां आने वाले टूरिस्ट के लिए पोर्टल लॉन्च करने सहित रात के समय बाइक राइड की भी शुरुआत की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *