ICAS ऑफिसरों के लिए राजस्थान में बनेगी एकेडमी:भरतपुर या जोधपुर में बनाना प्रस्तावित; केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने 20 एकड़ जमीन मांगी

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की ट्रेनिंग के लिए बनी एकेडमी (अकादमी) की तर्ज अब भारतीय सिविल अकाउंट सर्विसेज (ICAS) अधिकारियों की ट्रेनिंग के लिए इंस्टीट्यूट बनेगा। ये अकादमी राजस्थान में बनाई जा सकती है। इसके लिए भरतपुर और जोधपुर जिले में जमीन चिह्नित ​की है, जिसका प्रस्ताव बनाकर फाइनेंस मिनिस्ट्री को भिजवाया है। सूत्रों के मुताबिक, ICAS सर्विस को भारत में शुरू हुए 50 साल पूरे होने वाले है। 1 मार्च को इस सर्विस की 50वीं वर्षगाठ पर मंत्रालय की तरफ से एक कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से ICAS अधिकारियों की ट्रेनिंग के लिए एक अकादमी शुरू करवाने की घोषणा करवाई जाए, इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जयपुर, जोधपुर में मांगी जमीन वित्त मंत्रालय ने इस अकादमी के निर्माण के लिए राजस्थान को चिह्नित किया है। इसके लिए मंत्रालय ने पिछले दिनों मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जयपुर और जोधपुर में इस अकादमी के लिए जमीन उपलब्ध करवाने के लिए कहा था। भरतपुर, जोधपुर में जमीन चिह्नित मंत्रालय ने जयपुर, जोधपुर में जमीन का ऑप्शन मांगा, लेकिन यहां से भरतपुर और जोधपुर में जमीन चिह्नित करके प्रस्ताव भिजवाया गया है। संभावना है कि भरतपुर में चिह्नित जमीन पर ही अकादमी बनाने का निर्णय फाइनल हो सकता है। भरतपुर प्रशासन ने जिले में 2 स्थानों ग्राम भवनपुरा, तहसील भरतपुर और ग्राम खटौटी, तहसील नदबई में जमीन चिह्नित की है। जबकि जोधपुर प्रशासन ने रिंग रोड के नजदीक ग्राम थबुकड़ा में जमीन चिह्नित करके प्रस्ताव भिजवाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *