जील अस्पताल सागवाड़ा में न्यूरोसर्जरी की बड़ी सौगात, दो विशेषज्ञ शामिल

डूंगरपुर| वागड़ क्षेत्र के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। जील सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ने अपनी टीम में दो प्रख्यात न्यूरोसर्जन डॉ. दिव्येश अहीर और डॉ. कौस्तुभ शाह को शामिल किया है। अब मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी और बच्चों की जटिल न्यूरो समस्याओं के इलाज के लिए मरीजों को अहमदाबाद या मुंबई नहीं जाना पड़ेगा। डॉ. दिव्येश अहीर ने चंडीगढ़ से एमसीएच न्यूरोसर्जरी की है और 400 से अधिक क्रेनियल व 150 से ज्यादा स्पाइन सर्जरी का अनुभव रखते हैं। वे ब्रेन ट्यूमर, एन्यूरिज्म, स्ट्रोक और न्यूरो-इंटरवेंशन में दक्ष हैं। डॉ. कौस्तुभ शाह एम्स भोपाल व सिविल अस्पताल अहमदाबाद से प्रशिक्षित हैं। वे 200 से अधिक क्रेनियोटॉमी, 200 वीपी शंट, ब्रेन ट्यूमर, स्पाइन और बाल न्यूरोसर्जरी में विशेषज्ञता रखते हैं। अस्पताल में अब ब्रेन, स्पाइन, पीडियाट्रिक न्यूरोसर्जरी और ट्रॉमा सेंटर की सुविधा उपलब्ध है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *