हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल परसों शिमला आ रही:नए संगठन को लेकर करेंगी मंथन, मुख्यमंत्री, मंत्री, पूर्व व मौजूदा अध्यक्ष समेत सभी MLA बुलाए

हिमाचल प्रदेश में शिवरात्रि के बाद कांग्रेस के नए संगठन को लेकर शिमला में मंथन होगा। इसके लिए कांग्रेस हाईकमान द्वारा नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल 28 फरवरी को शिमला आ रही हैं। वह दो दिन तक शिमला में पार्टी नेताओं के साथ मीटिंग करके नए पदाधिकारियों को लेकर उनकी राय जानेगी। इस दौरान संगठन के पदाधिकरियों को लेकर चर्चा करेंगी और नेताओं का फीडबैक लेगी। इसके बाद वह पार्टी हाईकमान को रिपोर्ट सौंपकर हिमाचल में नए संगठन का ऐलान किया जाएगा। 28 फरवरी को इन नेताओं के साथ रखी गई मीटिंग प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल 28 फरवरी को सुबह 10.30 बजे सबसे पहले हिमाचल में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सेक्रेटरी इंचार्ज की मीटिंग लेंगी। नए संगठन को लेकर इनकी राय जानेगी। पूर्व अध्यक्ष के साथ मीटिंग करेंगी पाटिल इसी दिन दोपहर 12.30 बजे पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के साथ मीटिंग करेंगी। दोपहर बाद 3 बजे मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्रियों के साथ मीटिंग करेगी। 1 मार्च को कांग्रेस MLA बुलाए गए रजनी पाटिल एक मार्च को कांग्रेस के विधायकों और 2022 के विधानसभा चुनाव के पार्टी प्रत्याशियों के साथ मीटिंग करके नए संगठन को लेकर मंथन करेंगी। इसी दिन कांग्रेस के विभिन्न फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन प्रमुखों के साथ मीटिंग करेगी। रजनी पाटिल सभी कांग्रेस नेताओं से मीटिंग के बाद दोपहर बाद 3.30 बजे शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। दो मार्च को वह शिमला से दिल्ली रवाना होगी। साढ़े तीन महीने से बगैर संगठन के कांग्रेस बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीते साल 6 नवंबर को हिमाचल कांग्रेस की राज्य, जिला व ब्लॉक कार्यकारिणी भंग की है। साढ़े तीन महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी हाईकमान नया संगठन नहीं बना पाई। इससे प्रदेश में कांग्रेस नेता व वर्कर मायूस है। कृषि मंत्री संगठन को पैरालाइज्ड बता चुके कृषि मंत्री चंद्र कुमार हिमाचल में कांग्रेस संगठन को पैरालाइज्ड तक बता चुके हैं। इसे देखते हुए बीते दिनों मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दिल्ली जाकर रजनी पाटिल से जल्द नया संगठन बनाने का आग्रह किया है। ऐसे में रजनी पाटिल का हिमाचल दौरा नए संगठन को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संभव है कि इस दौरान वह नए पार्टी अध्यक्ष को लेकर भी चर्चा कर सकती है, क्योंकि प्रदेश में प्रतिभा सिंह को हटाने की चर्चाएं भी तेज है। प्रतिभा सिंह का तीन साल का कार्यकाल अप्रैल 2025 में पूरा होने जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *