केबल डकैती की ओके गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार:जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर में की 15 वारदातें, 3 सदस्य सागड पुलिस की गिरफ्त में

बाड़मेर जिले की शिव पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सुरक्षा गार्ड को डरा-धमकाकर केबल लूट कर ले जाने का खुलासा करते हुए OK गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग लाठी डंडो और सरियों से सुरक्षा गार्ड को डरा धमकाकर केबल चोरी करके ले जाते है। चोरों ने एक दर्जन से ज्यादा वारदातें कबूल की है। इसी गैंग के तीन सदस्य जैसलमेर जिले की सांगड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शिव कोटड़ियों की ढाणी निवासी महेंद्र सिंह पुत्र नखतसिंह ने शिव थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमेकं बताया कि जूनीपर ग्रीन स्टेलर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की साइट जोरानाडा रोड पर आई हुई है। 19-20 फरवरी की रात को सुरख्ज्ञा गार्ड ड्यूटी कर रहे थे। रात को करीब 3 बजे तीन वाहन आए। जिनमें करीब 8-10 बदमाशों ने चोरी करने की नियत गेट के अंदर आए। जिनके हाथों में लाठीयों व सरिए थे। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्डो को डरा धमकाकर साइट में घुसे। 4 एमएम की 50 किलोमीटर केबल (25) गट्‌टे गाडी में लोड कर साइट से फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी नरेंद्र सिह मीना ने बताया- एएसपी नितेश आर्य और रामसर डीएसपी मानाराम गर्ग के सुपरविजन में शिव थानाधिकारी सत्यप्रकाश और डीएसटी प्रभारी चैन प्रकाश के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने तकनीक और सूचना के आधार पर रावलसिंह पुत्र सवाईसिंह निवासी भालू चामू जिला जोधपुर, रूपाराम पुत्र पूनाराम निवासी नाथडाउ, प्रतापराम पुत्र भभूताराम निवासी रामदेव नगर नाथडाउ, पुलिस थाना चामू जिला जोधपुर ग्रामीण को डिटेन किया। अन्य स्थानों पर भी करीब एक दर्जन से अधिक वारदातें करना कबूल की है। पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए सामान व शामिल आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है। जोधुर संभाग में 15 चोरी की वारदातें की एसपी ने कहा- गैग ने जोधपुर कमिश्नरेट में 8, जैसलमेर में 3 और बाड़मेर में चार वारदातें कर चुके है। करोड़ों रुपए की केबल लूटने और चोरी करते थे। इसमें 6 आरोपी गिरफ्तार हो चुके है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *