सांसद बोले– धर्म पूछकर कंबल देना संविधान के खिलाफ:देश की एकता को खोखला कर रहे; PM से जौनपुरिया पर कार्रवाई की मांग

टोंक-सवाई माधोपुर के सांसद हरीश चन्द्र मीणा ने निवाई के करेडा बुजुर्ग गांव में कंबल बांटकर वापस लेने की घटना को गलत और शर्मनाक बताया है। सांसद मीणा का कहना है कि कंबल बांटते समय कुछ मुस्लिम महिलाओं से उनका धर्म पूछा गया और फिर उनसे कंबल वापस ले लिए गए। ऐसा करना समाज में नफरत फैलाने जैसा है। ऐसे लोग देश की एकता को खोखला कर रहे है। उन्होंने इसे गलत, अमानवीय और संविधान के खिलाफ बताया और प्रधानमंत्री से पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया पर कार्रवाई की मांग की है। प्रधानमंत्री को लिखा पत्र सांसद मीणा ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ धर्म, जाति या सोच के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए। यदि प्रभावशाली लोग समाज को बांटने का प्रयास करेंगे और कार्रवाई नहीं होगी, तो देश की एकता और भाईचारे पर बुरा असर पड़ेगा। सांसद मीणा ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से जल्द दखल देने और सही कार्रवाई करने की अपील की है। उनका कहना है कि भारत की पहचान आपसी प्यार और एकता है, इसे खराब करने वालों पर सख्त कदम उठाने चाहिए। यह खबर भी पढ़ें… पूर्व भाजपा सांसद ने मुस्लिम महिलाओं से कंबल वापस लिए: जौनापुरिया बोले-जो मोदी को गाली देता है, उसे ये लेने का हक नहीं टोंक के पूर्व बीजेपी सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कंबल वितरण कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाओं से कंबल वापस ले लिए। जौनापुरिया ने कहा-‘जो मोदी को गाली देता है, उसे ये कंबल लेने का हक ही नहीं है। पूर्व सांसद कंबल बांट रहे थे तभी एक महिला से उसका नाम पूछा। सकुरान खान सुनते ही भड़क गए, कहा- हट एक तरफ, कंबल यहीं छोड़ दो। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *