होली पर इत्र और फूलों से मनाएंगे फागोत्सव:पुराने शहर के राजबाग चौराहे पर सजेगा श्याम दरबार

सवाई माधोपुर के पुराने शहर स्थित राजबाग चौराहे पर इस वर्ष होली के अवसर पर भव्य फागोत्सव आयोजित किया जाएगा। 2 मार्च को आयोजित होने वाले इस फागोत्सव में Khatu Shyam (श्याम बाबा) की विशाल भजन संध्या, दरबार की आकर्षक झांकी और श्रद्धालुओं पर पुष्प एवं इत्र वर्षा मुख्य आकर्षण होंगे। आयोजन में शहरभर से बड़ी संख्या में श्याम भक्तों के शामिल होने की संभावना है। तैयारी बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय फागोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार शाम को राजबाग कॉलोनीवासियों की बैठक आयोजित की गई। भोमिया जी के स्थान पर पूर्व पार्षद हरिप्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मोहल्ले के युवक, वरिष्ठजन और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि फागोत्सव पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुरूप मनाया जाएगा। बाबा खाटू श्याम का भव्य दरबार सजाया जाएगा तथा सामूहिक सहभागिता से भजन संध्या आयोजित होगी। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं पर पुष्प एवं इत्र वर्षा की जाएगी। व्यवस्थाओं के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी आयोजन को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए साज-सज्जा, मंच संचालन, अतिथि स्वागत, टेंट, लाइट-माइक, जलपान, सुरक्षा, प्रसाद वितरण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अलग-अलग कार्यकर्ताओं को सौंपी गई। मोहल्लेवासियों ने कहा कि फागोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने का महत्वपूर्ण माध्यम है। बैठक में ये रहे मौजूद बैठक में सुदर्शन भारद्वाज, हरिप्रसाद गुप्ता (पूर्व पार्षद), संजय सिंघल, राजेश मीणा, सनी नरूका, रतनलाल गुप्ता, मनोज भारद्वाज, अक्षय भारद्वाज, हर्ष शर्मा, कल्याणमल गुप्ता, सुनील मित्तल, नारायण सिंघल, मनीष मंगल और दीपक नरूका सहित कई कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *