सवाई माधोपुर में जिले में सोमवार को हल्की बूंदाबांदी हुई थी। इस दौरान यहां आसमान में बादल भी छाए हुए थे, जिससे मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा। यहां सुबह-सुबह अच्छी धूप खिली। सवाई माधोपुर में बीते दिन हुई बूंदाबांदी से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। एक सप्ताह में तापमान में उतार चढ़ाव आगामी दिनों में मौसम का हाल मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने सवाई माधोपुर में अगले 48 घंटे में तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ने की संभावना जताई है। वहीं, होली तक सवाई माधोपुर का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तक पहुंचने की संभावना है। यहां दिन में तापमान बढ़ने और गर्मी बढ़ने से आगामी दिनों में सुबह-शाम की सर्दी कम होगी।


