RSS प्रमुख मोहन भागवत आज पठानकोट आएंगे:दो दिन तक रहेंगे, पूर्व सैनिकों के साथ मीटिंग, स्वयं सेवकों के कार्यक्रम में होंगे शामिल

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत 24 फरवरी की शाम पठानकोट पहुंचेंगे। उनका दो दिवसीय प्रवास 24 और 25 फरवरी को निर्धारित है, जिसके दौरान वे विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। जानकारी के अनुसार, 24 फरवरी की शाम संघ कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें संगठन से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे। 25 फरवरी की सुबह 10:00 बजे सयाली रोड स्थित ऑडिटोरियम में पूर्व सैनिकों के साथ उनकी विशेष बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में पूर्व सैनिकों के साथ विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की जाएगी। एबी कॉलेज में स्वयं सेवकों का कार्यक्रम इसके बाद, 25 फरवरी को ही शाम 4:00 बजे एबी कॉलेज में स्वयं सेवकों का एक कार्यक्रम होगा, जिसमें संघ प्रमुख हिस्सा लेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मोहन भागवत 26 फरवरी की सुबह अपने अगले कार्यक्रम के लिए पठानकोट से रवाना हो जाएंगे। संघ प्रमुख के आगमन को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं में तैयारियां जोरों पर हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *