डीडवाना की किंजल ने राष्ट्रीय साइक्लिंग में किया प्रदर्शन:हिमाचल में हुए CFI माउंटेन बाइक प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व

डीडवाना की साइक्लिस्ट किंजल प्रजापत ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय माउंटेन बाइक प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। यह स्पर्धा सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर वर्गों में आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पूजा एकेडमी की छात्रा किंजल कई साल से साइक्लिंग का अभ्यास कर रही हैं। उनके प्रशिक्षक पीटीआई शर्मिला प्रजापत ने बताया कि यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (CFI) द्वारा आयोजित की जाती है। इस राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में प्रतिभागी दुर्गम पहाड़ी रास्तों पर अपनी क्षमता और संतुलन का प्रदर्शन करते हैं। लौटने पर हुआ स्वागत
किंजल ने कठिन पहाड़ी ट्रैक पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता से लौटने पर डीडवाना में खेल प्रेमियों और परिजनों द्वारा उनका स्वागत किया गया।
किंजल की इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर बालिकाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ा है। खेल प्रेमियों ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में किंजल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *