अवैध गांजे की खेती, 605 किलो पौधे जब्त:कूण थाना पुलिस की कार्रवाई, खेती करने वाला आरोपी भनक लगते ही हुआ फरार

सलूंबर जिले की कूण थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अवैध गांजे के 605 किलोग्राम हरे पौधे जब्त किए हैं। थानाधिकारी निलेश कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर करीब 13 किलोमीटर दूर दुर्गम गांव टेकण फला आडा मगरा में पुलिस पहुंची। जहां दामा पिता विरमा मीणा के घर से करीब 500 मीटर दूर गड्डेनुमा खेत में अवैध गांजे की खेती की जा रही थी। भनक लगने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पहुंचकर सभी पौधो को जड़ सहित उखाड़कर नष्ट किया। पुलिस ने नष्ट किए पौधे सफेद रंग करीब 24 कट्टों में भरा। जिनका वजन 605 किलोग्राम पाया गया। जिन्हें जब्त किया गया। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई की वीडियोग्राफी करवाई गई। पौधों की लंबाई करीब 4 से 5 फीट थी। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी दामा पिता विरमा के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया है। उसकी तलाश के लिए टीमें लगा दी हैं। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *