धौलपुर एसपी ने कौलारी थाने का किया निरीक्षण:क्राइम कंट्रोल पर दिया जोर, स्टाफ को जरूरी दिशा-निर्देश दिए

धौलपुर एसपी विकास सांगवान ने सोमवार देर शाम कौलारी पुलिस थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थानाधिकारी सहित अन्य पुलिस स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर की हवालात, अभिलेखों, सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष, मालखाना और विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया। उन्होंने थाना भवन की साफ-सफाई व्यवस्था का भी अवलोकन किया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई। सांगवान ने रात्रि गश्ती में किसी प्रकार की ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने अपराध नियंत्रण और त्वरित पुलिस कार्रवाई के लिए सक्रिय रात्रि गश्त करने, पेट्रोलिंग रूट्स को मजबूत करने, अपराधियों की गिरफ्तारी और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के लिए भी दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने थाने में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, पुलिस गश्त व्यवस्था मजबूत करने और आमजन से आपसी समन्वय स्थापित करने सहित अन्य आवश्यक निर्देश भी दिए।
इस दौरान एएसपी वैभव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिकाऊ प्रकोष्ठ हवा सिंह और वृत्ताधिकारी वृत्त सैंपऊ अनूप सिंह भी मौजूद रहे। थानाधिकारी कौलारी, पुलिस निरीक्षक हरिनारायण मीणा सहित थाने का स्टाफ भी उपस्थित था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *