बिजली काटने के नाम पर साइबर ठगी:मोर बिजली ऐप अपडेट का झांसा देकर 5 लाख ठगे, ओटीपी पूछकर वारदात को दिया अंजाम

राजधानी रायपुर में साइबर ठगों ने एक बार फिर शातिर तरीके से ठगी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। इस बार ठगों ने बिजली काटने और मोर बिजली ऐप अपडेट करने का झांसा देकर एक युवक से करीब 5 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली। मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़ित की शिकायत पर आजाद चौक पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला आजाद चौक पुलिस के अनुसार गली नंबर-5 मंगल बाजार, आजाद चौक निवासी करण कुमार देवांगन ने आरोपियों की शिकायत की है। पीड़ित ने पुलिस को बताया, कि उसके मोबाइल पर 22 फरवरी को एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनका मोर बिजली ऐप अपडेट नहीं है, जिसके कारण उनकी बिजली सप्लाई बंद हो सकती है। आरोपी ने भरोसे में लेकर ऐप अपडेट करने के लिए ओटीपी मंगवाया। कुछ ही देर में करण के मोबाइल पर ओटीपी आया, जिसे उन्होंने कॉलर को बता दिया। ओटीपी मिलते ही ठगों ने करण के बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 4 लाख 95 हजार रुपए निकाल लिए। जब खाते से पैसे कटने के मैसेज आने लगे, तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने तुरंत बैंक से संपर्क कर खाते को फ्रीज कराया और आजाद चौक थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ठगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *