लाखेरी में मालगाड़ी के बेपटरी होने वाली जगह पहुंचे डीआरएम:पॉइंट का किया निरीक्षण, स्टेशन के काम, एनआई और पैनल भी देखा

बूंदी जिले के लाखेरी में मालगाड़ी के बेपटरी होने वाली जगह का डीआरएम अनिल कालरा ने निरीक्षण किया‌। इस दौरान कालरा ने उस पॉइंट को विशेष रूप से देखा जहां मालगाड़ी के डिब्बे बेपटरी पटरी हुए थे।
इसके अलावा कालरा ने यहां रेल अधिकारियों, कर्मचारी और एसीसी सीमेंट फैक्ट्री के स्टाफ से भी सवाल-जवाब किए। घटनास्थल के अलावा कालरा ने स्टेशन पर चल रहे काम, एनआई और पैनल आदि का भी निरीक्षण किया।
उल्लेखनीय है कि रविवार शाम को लाखेरी रेलवे यार्ड में मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। सीमेंट फैक्ट्री का इंजन और चालक मालगाड़ी की शंटिंग कर रहे थे, इस दौरान यह घटना हुई थी। शुरुआती जांच में सिग्नल की अनदेखी और पॉइंट के खुला होने से यह घटना होना सामने आई है। इसके लिए स्टेशन मास्टर और अपॉइंटमेंट को जिम्मेदार माना गया है।
इस घटना के बाद सीमेंट कंपनी के दोनों चालक इंजन छोड़कर भाग गए थे। बाद में बड़ी मुश्किल से दोनों चालकों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। रेलवे सीमेंट फैक्ट्री से डिब्बे गिरने से हुए नुकसान की वसूली कर सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *