सूने मकान के ताले टूटे,चोर जेवर सहित नगदी लेकर पार:परिवार गांव गया था,पड़ोसियों ने दी थी सूचना,पुलिस ने दो दिन बाद किया मामला दर्ज

सदर थाना क्षेत्र के रामदयाल नगर झोपड़ी रोड पर फौजी राज होटल के पास एक सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित परिवार की अनुपस्थिति का फायदा उठाते हुए चोरों ने जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर लिया। घटना की शिकायत के दो दिन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़ित मदनलाल यादव ने बताया कि वह 18 जनवरी को अपने परिवार के साथ गांव गए थे और 19 जनवरी को भी वहीं रुके रहे। अगले दिन यानी 20 जनवरी की सुबह पड़ोसी का फोन आया कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं। यह सुनते ही मदनलाल तुरंत गांव से लौटे और घर पहुंचकर दंग रह गए। मेन गेट और कमरों के ताले टूटे पड़े थे, जबकि अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी के ताले भी तोड़ दिए गए थे, जहां से चोरों ने करीब आधा किलो चांदी, सोने की कान की बालियां, अन्य चांदी के सामान, लगभग 45 हजार रुपए नकद और सूटकेस में रखे 5 हजार रुपए उड़ा लिए। पीड़ित मदनलाल ने तुरंत 20 जनवरी को सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने दो दिन तक कोई कार्रवाई नहीं की। अब जाकर मुकदमा दर्ज हुआ है और पुलिस ने कॉलोनी तथा आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *