बालोद जेल में बंद कैदियों ने किया गंगा स्नान:अस्थायी कुंड में लगाई डुबकी, भजन-कीर्तन के साथ बना आध्यात्मिक माहौल

छत्तीसगढ़ के बालोद में जेल में बंद विचाराधीन बंदियों और कैदियों को गंगाजल से स्नान कराया गया। मंगलवार को प्रयागराज से मंगवाए गए पवित्र गंगा जल की पहले पूजा की गई फिर सभी कैदियों ने पुण्य स्नान किया। इस अनोखी पहल के दौरान जेल में आध्यात्मिक माहौल बना रहा और सभी ने श्रद्धा के साथ इसमें भाग लिया। जेल में एक अस्थायी कुंड बनाया गया था जहां कैदियों ने डुबकी भी लगाई। गृहमंत्री शर्मा ने कहा था – बंदियों को स्नान कराएंगे गृहमंत्री विजय शर्मा ने कुछ दिन पहले घोषणा की थी कि प्रदेश के सभी जेलों में बंदियों को भी गंगाजल से स्नान करवाया जाएगा। ताकि वे महाकुंभ का पुण्य लाभ ले सकें। इस घोषणा के तहत बालोद जेल सहित प्रदेश की सभी 33 जेलों में यह आयोजन किया गया। जेल में चलता रहा भजन-कीर्तन का दौर महाशिवरात्रि के एक दिन पहले प्रयागराज से लाए गए गंगा जल को जेलर जब अंदर लेकर पहुंचे तो कैदियों ने श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की। स्नान के बाद कैदियों ने गंगा मैय्या की आरती की। इस दौरान जेल परिसर में भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। इस दौरान प्रभारी जेल अधीक्षक आरके श्रीमाली और जेलर शत्रुघ्न कुर्रे ने कहा कि जेल में महाकुंभ स्नान का यह आयोजन कैदियों के लिए आध्यात्मिक और मानसिक शुद्धि का अवसर बना। जिससे वे आत्ममंथन कर एक नई दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा ले सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *