कवर्धा| ब्लॉक के 15 प्रगतिशील पशुपालकों को शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा गया है। यह भ्रमण दुर्ग, बस्तर व रायपुर संभाग के विभिन्न चयनित शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित किया जाएगा। इन प्रगतिशील पशुपालकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 7 दिवसीय इस शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से पशुपालकों को वैज्ञानिक पशुपालन, चारागाह विकास व पशुपालन में हुए नवीनतम नवाचारों की जानकारी दी जाएगी। उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त कर वे उत्कृष्ट पशुपालन की तकनीकों को अपनाने का ज्ञान अर्जित करेंगे।


