शिमला जिले में मंदिर से दान पेटी चोरी मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी हुई दान पेटी और नकदी भी बरामद कर ली है। बता दे कि यह घटना राजधानी के छोटा शिमला स्थित एक मंदिर में हुई। शिकायतकर्ता 23 फरवरी 2026 की सुबह लगभग 5:30 बजे मंदिर पहुंचे थे। लोगों ने बताया कि वह दान पेटी को मंदिर के अंदर से निकालकर मुख्य द्वार के बाहर रखा और पूजा-अर्चना करने लगे। करीब 6:30 बजे जब वे बाहर आए, तो दान पेटी गायब मिली। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना पूर्व शिमला की पुलिस टीम ने जांच शुरू की।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी जय प्रकाश को गिरफ्तार किया। जय प्रकाश सिरमौर जिले की शिलाई तहसील के फागू गांव का निवासी है। जांच के दौरान, चोरी की गई दान पेटी कुम्हाली गांव (कुसुम्पटी वन क्षेत्र के पास से बरामद की गई। आरोपी के कब्जे से नकद राशि भी मिली है। लोगों से पुलिस की अपील पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच जारी है। वहीं पुलिस ने धार्मिक स्थलों के प्रबंधकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे दान पेटियों और अन्य मूल्यवान वस्तुओं की सुरक्षा के लिए उचित निगरानी, सीसीटीवी कैमरे और सतर्कता सुनिश्चित करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया है।


