सर्विस रोड पर जलभराव की समस्या:कलेक्टर ने नगर परिषद को दिए सीवरेज पानी रोकने के निर्देश, एनएचएआई के साथ किया निरीक्षण

धौलपुर शहर से होकर गुजर रहे आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 की सर्विस रोड पर जलभराव के हालात बने हुए हैं। बारिश के बाद से ही सड़क पर भरे पानी को लेकर मंगलवार धाम जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी एनएचएआई के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों को लेकर मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नगर परिषद, जिला परिवहन, सार्वजनिक निर्माण विभाग और एनएचएआई अधिकारियों को लेकर मौके पर पहुंचे जिला कलेक्टर ने हाईवे की सर्विस रोड पर हो रहे जल भराव के कारण की जांच की। जहां हाईवे के नालों में सीवरेज का पानी आने की वजह से सर्विस रोड पर जलभराव के हालात पाए गए। जिसको लेकर जिला कलेक्टर ने मौके पर ही नगर परिषद के अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाते हुए सीवरेज का पानी हाईवे के नालों में जाने से रोकने की निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को हाईवे की सर्विस रोड को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर सर्विस रोड पर हो रहे जल भराव की समस्या से शीघ्र निजात दिलाने का आश्वासन दिया हैं। सर्विस रोड के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ नगर परिषद आयुक्त अशोक शर्मा, जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *