एक दिवसीय रोजगार सहायता कैंप में 283 का सिलेक्शन:स्टूडेंट्स में दिखा उत्साह, गुजरात की कंपनी ने दिया प्लेसमेंट

भीलवाड़ा जिला रोजगार कार्यालय की ओर से आज पुर रोड पर आई.टी.आई. परिसर में एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया गया। उपनिदेशक रोजगार विभाग मुकेश गुर्जर ने बताया कि शिविर में स्थानीय और गुजरात के निजी नियोजकों द्वारा विभिन्न पदों हेतु इंटरव्यू लेकर कुल 283 आशार्थियों का प्रारम्भिक चयन किया गया। शिविर को लेकर स्टूडेंट्स में काफी उत्साह दिखा। शिविर का शुभारंभ उपायुक्त, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र, राहुल देव, संयुक्त निदेशक, प्रशिक्षण, प्राविधिक शिक्षा क्षेत्रिय कार्यालय, अजमेर, श्याम बाबू माथुर, उप निदेशक, प्रशिक्षण, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भीलवाड़ा, फैजल खान व जिला रोजगार कार्यालय के उप निदेशक मुकेश गुर्जर द्वारा किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *