जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में मंगलवार को एनजीओ सम्मान समारोह का पोस्टर विमोचन किया गया। 27 फरवरी को वर्ल्ड एनजीओ दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। इनमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर, जयपुर सांसद मंजू शर्मा और राजस्व मंत्री हेमंत मीना प्रमुख हैं। केबिनेट मंत्री राज्य मंत्री गौतम दक और राज्य मंत्री के.के. विश्नोई भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। समारोह में पवन अरोड़ा (सीईओ एंड मैनेजिंग एडिटर) और राहुल द्विवेदी भी मौजूद रहेंगे। साथ ही पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद के चेयरमैन और कई प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम रक्षासूत्र फाउंडेशन और वाइट बॉक्स मीडिया द्वारा आयोजित किया जा रहा है


