पावेल की जयंती पर स्काउट-गाइड ने सेवा भावना पर दिया जोर

भास्कर न्यूज | राजिम भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के तत्वावधान में सोमवार को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम पंडित राम विशाल पांडे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राजिम में स्काउट-गाइड के संस्थापक लॉर्ड बेडेन पावेल की जयंती को चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा, जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद एवं जिला आयुक्त जगजीत सिंह धीर के निर्देशानुसार किया गया। जिला सचिव रोमन लाल साहू के मार्गदर्शन तथा जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) आशीष साहू एवं जिला संगठन आयुक्त (गाइड) सीमा साहू के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत लॉर्ड बेडेन पावेल के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं स्काउट प्रार्थना के साथ हुई। इस अवसर पर पूर्व जिला मुख्य आयुक्त डॉ. रामकुमार साहू, शाला विकास एवं प्रबंध समिति की अध्यक्ष देवकी साहू तथा जिला सचिव रोमन साहू सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय जंबूरी में सहभागिता निभाई: कार्यक्रम में राष्ट्रीय जंबूरी दूधली (बालोद) में भाग लेने वाले रोवर-रेंजर ने अपने अनुभव साझा किए। अंत में जंबूरी में शामिल जिला गरियाबंद के रोवर-रेंजर को राज्य से प्राप्त प्रमाण पत्र अतिथियों के करकमलों से वितरित किए गए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार कुलेश्वर निषाद, ब्लॉक सचिव लुकेश्वर प्रधान, जिला मीडिया प्रभारी पूरन लाल साहू, रूपा साहू, चेतन गेंडरे, पटेल सर, धवलपुर मैडम, गोप कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में रोवर-रेंजर उपस्थित रहे। अतिथियों ने लॉर्ड बेडेन पावेल के योगदान को याद करते हुए स्काउट-गाइड आंदोलन की महत्ता पर प्रकाश डाला। जिला सचिव रोमन साहू ने कहा कि गरियाबंद जिले के स्काउट-गाइड राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह मंच युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सेवा भावना विकसित करने का सुनहरा अवसर प्रदान करता है। पूर्व जिला मुख्य आयुक्त डॉ. रामकुमार साहू ने कहा कि जिला बनने के बाद स्काउटिंग गतिविधियों में लगातार प्रगति हो रही है, किंतु अभी भी कई विद्यालयों की भागीदारी अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड सीमित संसाधनों में विषम परिस्थितियों से जूझना और आत्मनिर्भर बनना सिखाती है। देवकी साहू ने कहा कि स्काउट-गाइड के माध्यम से विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार और अनुशासन का विकास होता है, जो वर्तमान परिवेश में अत्यंत आवश्यक है। स्काउट हमें जीवन जीने की

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *